ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: Dr AH उस्मानी ने हिफ्ज मुकम्मल करने वाले छात्रों का किया सम्मान, दुनियावी तालीम से जोड़ने के लिए मदरसे के दिया कंप्यूटर

 

Barabanki News...जिले के फतेहपुर तहसील क्षेत्र के नंदना कलां गांव स्थित मदरसा असरार-उल-उलूम के तीन छात्रों ने हिफ्ज कुरान मुकम्मल किया। तीनों छात्रों की इस कामयाबी पर जिले के समाजिक कार्यकर्ता ओर मशहूर यूनानी डॉक्टर एएच उस्मानी ने हौसला अफजाई की और उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
आपको बता दें कि नंदना कलां गांव स्थित मदरसा असरार-उल-उलूम के छात्र मोहम्मद ज़ैद पुत्र मोहम्मद एलियास, मोहम्मद हाशिम पुत्र इरशाद और मोहम्मद जावेद पुत्र मोहम्मद रिज़वान ने हिफ्ज मुकम्मल किया। देवा के मशहूर आलिम-ए-दीन और मुफक्किर और शायर मरहूम असरार साहब के साहबजादों की निगरानी में मदरसा असरार-उल-उलूम कामयाबियों की बुलंदियों की तरफ गामजन है।

   

मौलाना मिनहाज की निजामत और मौलाना मुख्तार साहब के कुरान पर रुहानी तकरीर और मास्टर मंजर साहब के दुआइया बयान से नंदना कलां गांव के लोगों को कुरान की अहमियत और कुरान सीखने का जोश-ओ-जज़्बा पैदा हुआ। प्रोग्राम में मशहूर यूनानी डॉक्टर एएच उस्मानी ने हिफ्ज मुकम्मल करने वाले छात्रों को कुरान का तोहफा पेश किया। साथ ही उन्होंने मदरसे के तोलबा को दीनी ताली के साथ दुनियावी तालीम से वाबस्ता कराने के लिए एक कंप्यूटर भी दिया। इस दौरान उनसे कंप्यूटर का उद्घाटन भी कराया गया। मदरसे के निगरां मास्टर फैज़ ने सभी मेहमानों को धन्यवाद दिया।

Barabanki News
Dr ah Usmani 
honored 
students 
Hifz
computer 
connect 
worldly 
training


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ